फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The department has sought details of students and teachers from government schools

Una News: विभाग ने मांगा सरकारी स्कूलों से विद्यार्थियों और शिक्षकों का ब्योरा

Mon, 19 Oct 2026 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Oct 2026 05:26 AM IST
विज्ञापन
The department has sought details of students and teachers from government schools
31 अक्तूबर तक जमा करवानी होगी जानकारी
विज्ञापन

स्कूल प्रमुखों को केवल हार्ड कॉपी भेजने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के सरकारी और गैर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक व उच्च विद्यालयों से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों के कक्षावार नामांकन और शिक्षकों की संख्या का ब्योरा मांगा गया है। उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) ऊना ने सभी स्कूल प्रमुखों को 30 सितंबर 2026 तक की स्थिति के अनुसार निर्धारित प्रपत्र में जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। यह ब्योरा 31 अक्तूबर तक कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य किया गया है।
विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, स्कूलों को छठी से दसवीं कक्षा तक और जमा एक व जमा दो के विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी देनी होगी। जमा एक और जमा दो में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का अलग-अलग ब्योरा देना होगा। इसके साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की संख्या भी दर्ज करनी होगी। अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों और दिव्यांग विद्यार्थियों की जानकारी भी निर्धारित प्रपत्र में भरनी होगी।
विज्ञापन

उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) ऊना अनिल तक्खी की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया कि स्कूलों को निर्धारित प्रपत्र में वास्तविक जानकारी भरकर भेजनी होगी। प्रपत्र विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया गया है, लेकिन कार्यालय में केवल हार्ड कॉपी ही जमा करवानी होगी। विभाग ने इस कार्य को अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी स्कूल प्रमुखों को तय समयसीमा के भीतर जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की श्रेणीवार जानकारी भी देनी होगी
स्कूलों को प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, प्रवक्ता, टीजीटी, डीपीई, पीईटी, एलटी, डीएम और अन्य शिक्षकों की संख्या का विवरण भी देना होगा। शिक्षकों का ब्योरा पुरुष और महिला के आधार पर अलग-अलग दर्ज करना होगा। इसके अलावा स्वीकृत पदों, नियमित, अनुबंध और एसएमसी सहित अन्य श्रेणियों में कार्यरत शिक्षकों की जानकारी भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed