फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   108 children took the Atul Maheshwari Scholarship Examination

Una News: 108 बच्चों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 19 Oct 2026 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Oct 2026 05:38 AM IST
विज्ञापन
108 children took the Atul Maheshwari Scholarship Examination
परीक्षा देने के लिए केंद्र में सुबह से ही युवाओं की उमड़ी रही भीड़
विज्ञापन

ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा की भावना : डॉ. मीता शर्मा
बच्चों के अभिभावकों में भी परीक्षा को लेकर दिखा खासा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए केंद्र में सुबह से ही युवाओं की भीड़ उमड़ी रही। परीक्षा में नवमी दशमी 11वीं और 12वीं कक्षा के 108 बच्चों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। हालांकि परीक्षा के लिए 361 विद्यार्थियों ने आवेद किया से था।
जैसे ही परीक्षा केंद्र का हाल खोला गया। परीक्षा निरीक्षक डॉक्टर शाम बैंस ने अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और अमर उजाला की ओर से परीक्षा के दौरान जो नियमावली तय की गई है। उसके बारे में अवगत करवाया और बच्चों का मार्गदर्शन किया। बच्चों के अभिभावक भी अमर उजाला फाउंडेशन की छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर खासे उत्साहित नजर आए और परीक्षा केंद्र के बाहर तक खुद बच्चों को छोड़कर कॉलेज परिसर में बच्चों की परीक्षा खत्म होने का इंतजार करते नजर आए। कालेज प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन इस तरह के कार्यक्रमाें का आयोजन करके बच्चों को प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने और नया सीखने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिससे बच्चों को आगे बढ़ने और बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई परीक्षा निरीक्षक डॉक्टर शाम बैंस अन्य सहयोगियों ने प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका वितरण की और परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन हुआ। परीक्षा में नवमी कक्षा के 42 में से नौ, दसवीं कक्षा के 65 में से 22, 11वीं कक्षा के 111 में से 41 और 12वीं कक्षा के 114 में से 36 सहित कुल 108 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा दी और परीक्षा देकर बच्चे खासी उत्साहित रहे और यूं अपने विचार साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
वह पहली बार परीक्षा देनी आई हैं और परीक्षा देकर बहुत अच्छा लगा और जो डर पहले था। पेपर देकर नहीं रहा। पेपर देकर अच्छा महसूस हुआ। -तमन्ना, छात्रा नवमीं कक्षा
बाक्स
पेपर देकर अलग सा महसूस हुआ। पेपर में न तो ज्यादा मुश्किल सवाल थे और न ही आसान। पेपर सामान्य रहा। सिलेबस से ही सवाल आए थे। -आस्था, छात्रा 10वीं कक्षा
बाक्स
वह दूसरी बार छात्रवृत्ति का पेपर देने आया था। पेपर देकर बहुत अच्छा अनुभव रहा। इस तरह के पेपर देने से ज्ञानवर्धन होता है। - यश, छात्र 11वी कक्षा निवासी दौलतपुर चौक

बाक्स
वह पहली पेपर छात्रवृत्ति का पेपर देने आए थे। पेपर बहुत आसान रहा और अधिकतर सवाल सिलेबस से नहीं पूछे गए थे। -नितिन कलसी,लठियाणी क्षेत्र से 12 कक्षा के छात्र
बाक्स
100 अंक का पेपर आया था। जिसमें अंग्रेसी, हिंदी, गणित समेत अन्य विषय से सवाल आए थे। पेपर आसान था। -आकांक्षा, रावमापा लठियाणी की छात्रा आंकाक्षा
बाक्स
छात्रवृत्ति का पेपर अच्छा रहा। आसान था और सिलेबस से संबंधित ही सवाल पेपर में आए थे। -प्रेरणा धीमान, पंडोगा क्षेत्र की छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed