{"_id":"669d76ab3ae2bb8eb900e577","slug":"tushar-jairath-becomes-president-of-rotary-club-nangal-central-una-news-c-93-1-ssml1048-128731-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तुषार जैरथ बने रोटरी क्लब नंगल सेंट्रल के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तुषार जैरथ बने रोटरी क्लब नंगल सेंट्रल के अध्यक्ष
Mon, 22 Jul 2024 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
क्लब के नए बने अध्यक्ष को रोटरी कॉलर पहनाने की रस्म अदा करते मुख्यातिथि व अन्य।संवाद
नंगल (ऊना)। रोटरी क्लब नंगल सेंट्रल के वर्ष 2024-25 के लिए बने नए अध्यक्ष तुषार जैरथ और सचिव अविनाश शर्मा का ताजपोशी समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर क्लब के पूर्व जिला गवर्नर 3080 अजय मदान, जबकि विशेष अतिथि के तौर पर जिला गवर्नर रवि प्रकाश पधारे, जिन्होंने नए अध्यक्ष तुषार जैरथ को कॉलर पहनाने की रस्म अदा की।
क्लब द्वारा देशभर में चलाई जा रही समाजसेवी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। क्लब के नए बने अध्यक्ष तुषार जैरथ ने कहा कि क्लब की ओर से शुरू की गई समाजसेवी गतिविधियों को पुरानी टीम के सहयोग से और आगे बढ़ाएंगे। इसमें गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए फंड मुहैया करवाना, दूषित होते जा रहे पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण अभियान चलाना, स्वास्थ्य शिविर लगाना प्रमुख तौर पर शामिल होगा। इस मौके पर डीएस दियोल, प्रवेश सोनी, जेके शर्मा, नरेंद्र भोला, डॉ. आरएस हेंयकी, गुरमेल मेहरा, प्रदीप सोनी, डॉ. भीम सैन, प्रिंसिपल जसवीर सिंह, पीएस कंग, एडवोकेट अशोक मनोचा, हर्षित मनोचा सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद