{"_id":"590cb1864f1c1b810d443b0e","slug":"truck-hitted-with-tree-two-woonded","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराया ट्रक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराया ट्रक, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
Updated Fri, 05 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
गगरेट क्षेत्र के तहत कुठेड़ा जसवाला में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रक में सवार दो युवक घायल हो गए हैं। घायलों का 108 रोगी वाहन की मदद से गगरेट अस्पताल में इलाज करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कुठेड़ा के समीप एक ट्रक जा रहा था कि अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रक में सवार बंटी (25) और रमन (19) निवासी कुठेड़ा घायल हो गए हैं। घायलों को 108 रोगी वाहन गगरेट ईएमटी रजनीश और पायलट अमित की मदद से गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस घायलों के बयान कलमबद्ध कर रही है।
विज्ञापन