फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   truck caught outside union in Pandoga, agition in anger

पंडोगा में पकड़ी यूनियन से बाहर की गाड़ी, रोषस्वरूप की नारेबाजी

Mon, 13 Sep 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
truck caught outside union in Pandoga, agition in anger
ईसपुर ट्रक यूनियन के सदस्य बाहरी यूनियन के ट्रक को रोक कर कारवाई की मांग करते हुए। - फोटो : Una
पंजावर (ऊना)। ईसपुर ट्रक यूनियन के सदस्यों ने रविवार रात को यूनियन से बाहर से आए ट्रक को रोका और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। सोमवार को यूनियन के सदस्यों ने ईसपुर में रोषस्वरूप नारेबाजी की। बाद में चेतावनी देकर गाड़ी को छोड़ा गया।
विज्ञापन

ईसपुर यूनियन के अध्यक्ष हरिनारायण सोनू ने बताया कि रविवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि उनकी यूनियन के बाहर से कोई बड़ा ट्रक उनके क्षेत्र पंडोगा में आकर चोरी से सामान लोड करके ले जा रहा है। इसके चलते यूनियन के सदस्यों ने मौके पर उसे रोका और पुलिस को इसकी शिकायत की। इस अवसर पर पंकज दत्ता, सुरजीत सिंह, पन्ना सिंह, मनोज कुमार, काका, कशिश, हनी, विक्की, मोहिंद्र, मुंदरी और रविंद्र सहित अन्य सदस्यों ने पुलिस से इस संदर्भ में उचित कार्रवाई की मांग की। सदस्यों ने कहा कि उनकी क्षेत्र और यूनियन से संबंधित ट्रक मालिक एवं चालक अपनी बारी पर ही नियमानुसार सामान की लोड करते हैं। यूनियन के बाहर से आने वाले ट्रक चालक चोरी से सामान लोड करके चले जाते हैं। इससे उनकी यूनियन के नियमों की अवहेलना हो रही है।
विज्ञापन

सदस्य पंकज दत्ता ने कहा कि स्थानीय यूनियन के कार्य क्षेत्र में धक्केशाही हो रही है। यूनियन के बाहर से गाड़ी मंगवाना गलत है। यूनियन की तरफ से बेहतरीन सेवाएं दी जा रही हैं। किसी का माल चोरी नहीं हुआ है और न खराब हुआ है। इसके बावजूद बाहर से गाड़ी बुलाना तर्कसंगत नहीं है। काम न होने के कारण ट्रक खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी गाड़ी को चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है। आने वाले समय में यदि बाहर से गाड़ी आई तो नुकसान के लिए वह खुद जिम्मेवार होंगे। इसकी जिम्मेवारी उद्योग प्रबंधन और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed