फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Triple IT Una will prepare the youth for employment and self-employment

Una News: युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करेगा ट्रिपल आईटी ऊना

Thu, 10 Jul 2025 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Triple IT Una will prepare the youth for employment and self-employment
छोटे और लंबे अवधि के कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने को मिली मंजूरी
विज्ञापन

डीम्ड अवार्डिंग बॉडी का मिला दर्जा
मान्यता मिलने से व्यावसायिक और कौशल कार्यक्रम कर सकेंगे प्रमाणित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) ने नई शिक्षा नीति और राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क को आगे बढ़ाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। इसके तहत इच्छुक राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को डीम्ड अवार्डिंग बॉडी (ड्युअल श्रेणी) का दर्जा दिया जा रहा है। इस पहल के तहत ट्रिपल आईटी ऊना ने 29 मई 2025 को अपनी रुचि की अभिव्यक्ति प्रस्तुत की थी। विचार के बाद सक्षम प्राधिकारी ने इस आग्रह को स्वीकृति दी और संस्थान को डीम्ड अवार्डिंग बॉडी (ड्युअल श्रेणी) का दर्जा प्रदान किया। 7 जुलाई 2025 को संस्थान को इसका मान्यता पत्र प्राप्त हुआ। अब यह संस्थान स्वतंत्र रूप से व्यावसायिक और कौशल आधारित कार्यक्रमों को डिजाइन, शुरू और प्रमाणित कर सकेगा। ट्रिपल आईटी ऊना जल्द ही छोटे और लंबे अवधि के कौशल विकास कार्यक्रमों की शुरुआत करेगा। इन कार्यक्रमों को इस तरह तैयार किया गया है कि वे छात्रों को व्यावहारिक और उद्योग से जुड़े कौशल सिखाएं। वे आज के बदलते जॉब मार्केट में बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। आने वाले समय में संस्थान इन कार्यक्रमों को नए और उभरते हुए क्षेत्रों में भी विस्तार देने की योजना है। इन कार्यक्रमों को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए संस्थान सामुदायिक जागरूकता और जुड़ाव पर भी विशेष ध्यान देगा। इसके तहत स्थानीय क्षेत्रों में जागरूकता अभियान, जानकारी सत्र और वीकेंड कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं, स्कूल छोड़ चुके छात्रों, महिलाओं और वंचित वर्गों को ऐसे कौशल देना है, जिनसे उन्हें रोजगार या स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने कहा कि हमें एनसीवीईटी की ओर से डीम्ड अवार्डिंग बॉडी (ड्युअल श्रेणी) के रूप में मान्यता मिलने पर गर्व है। यह उपलब्धि हमारे उस लक्ष्य को मजबूत करती है जिसमें हम अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावसायिक और उद्योग से जुड़े कौशल भी छात्रों को देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed