फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Trials held for state level under-17 football team

Una News: प्रदेशस्तरीय अंडर-17 फुटबाल टीम के लिए हुए ट्रायल

Sun, 13 Jul 2025 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Trials held for state level under-17 football team
ऊना के इंदिरा मैदान में फुटबाल का ट्रायल देते ​खिलाड़ी।संवाद
प्रदेशभर से 145 युवा खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन की ओर से शनिवार को जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रदेशस्तरीय अंडर-17 फुटबाल टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व एसोसिएशन के महासचिव दीपक शर्मा ने किया।


दीपक शर्मा ने बताया कि इस ट्रायल प्रक्रिया में प्रदेशभर से आए 145 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले संभावित खिलाड़ियों को चयनित कर विशेष प्रशिक्षण शिविर में भेजा जाएगा। जहां उन्हें पेशेवर फुटबाल प्रशिक्षकों की ओर से कोचिंग दी जाएगी। शिविर के उपरांत अंतिम टीम का गठन किया जाएगा, जो आगामी राष्ट्रीय बीसी रॉय फुटबाल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य है कि प्रदेश में छुपी हुई फुटबाल प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया जाए। दीपक शर्मा ने यह भी कहा कि फुटबाल जैसे खेल में युवाओं का बढ़ता रुझान प्रदेश के खेल भविष्य के लिए शुभ संकेत है। एसोसिएशन आने वाले समय में अन्य आयु वर्गों के लिए भी इस तरह के ट्रायल आयोजित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed