फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Training given to polling officers in Amb, una news

अंब में मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Wed, 31 Mar 2021 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Training given to polling officers in Amb, una news
अंब(ऊना)। नगर पंचायत अंब में सात अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए मतदान अधिकारियों के लिए बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. मदन कुमार, सहायक रिटर्निंग अधिकारी अंब अभिषेक भास्कर, सुरेश कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर ऑफिसर तथा निर्वाचन से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। चुनाव कानूनगो अजय कुमार ने बताया कि एक अप्रैल को नगर पंचायत अंब के नौ वार्डों के चुनाव के लिए इस्तेमाल होने वाली ईवीएम मशीनों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि वह एक अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे खंड विकास अधिकारी अंब कार्यालय के कमरा नंबर 8 में उपस्थित रहें। जिससे निर्धारित समय पर मशीनों की तैयारी के स्ट्रांग रूम को खोला जा सके। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों को भेज दिया जाएगा। तीन अप्रैल को मतदान अधिकारियों की रिहर्सल और ईवीएम की ट्रेनिंग दी जाएगी। नगर पंचायत के सबसे बड़े वार्ड-छह में दो पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे। जिसमें एक पुरुषों और एक महिलाओं के लिए रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed