फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Traffic rules are being flouted on Una-Hamirpur National Highway

Una News: ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां

Fri, 17 May 2024 02:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 17 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Traffic rules are being flouted on Una-Hamirpur National Highway
ऊना में हादसों को अनदेखा कर मालवाहक वाहन में सफर करते हुए लोग।संवाद
ऊना। ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे के ऊपर सरेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जहां एक ओर चारपहिया वाहन चालक मालवाहक वाहनों में नियमों को ताक पर रखकर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर दोपहिया वाहन चालक भी बिना हेलमेट के ट्रिपल राइडिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात नियमों की अवहेलना किए जाने की सूरत में कई बार दुर्घटना भी घटित हो चुकी है, लेकिन वाहन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और आए दिन नेशनल हाईवे पर माल वाहक वाहनों में सवारियों को ढोया जा रहा है। दूसरी ओर दोपहिया वाहन चालक भी आते-जाते नियमों की सरेआम अवहेलना करते नजर आ रहे हैं। पुलिस भी यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटने तक ही इतिश्री करती नजर आई है। पुलिस का सख़्त रवैए न होने की सूरत में वाहन चालक सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और जान जोखिम में डाल रहे हैं। नेशनल हाईवे पर पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात तो कर दिए हैं, लेकिन ऐसे वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए कोई भी उचित कार्रवाई होती नजर नहीं आई है। इसके चलते आए दिन मालवाहक वाहनों में सवारी को बेरोक-टोक सफर करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, एसपी ऊना राकेश सिंह का कहना है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस इस दिशा में सख्ती से कार्रवाई करेगी। पुलिस के जवान हर चौराहे पर तैनात हैं और नियमों की अवहेलना करने वालों के नियमित तौर पर चालान भी काटे जा रहे हैं। 184 चालान काट करके 38,400 रूपये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने आम जनता से भी इसमें सहयोग करने की अपील की है और कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि कोई भी अप्रिय घटना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed