फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Traffic jam in Jhalera

झलेड़ा में जाम में फंसे रहे दर्जनों वाहन

Wed, 11 May 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 11 May 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Jhalera
ऊना के झलेड़ा में जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र झलेड़ा में देर रात हुई भारी बारिश से सड़क चिकनी मिट्टी में तबदील हो गई। इससे चंडीगढ़-धर्मशाला मुख्यमार्ग पर सुबह कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस की लंबी जद्दोजहद के बाद शाम को ही जाम को खोला जा सका।

विज्ञापन


झलेड़ा में निर्माणाधीन पुल के चलते डाली गई मिट्टी बारिश के पानी से दलदल बन गई है। चिकनी मिट्टी के कारण वाहन धंस रहे हैं, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के चलते सुबह कर्मचारी, छात्र वर्ग एवं कामगारों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। दौलत राम, प्रेम कुमार, पुष्पिंद्र सिंह, राजेश कुमार, सुरेश चंद आदि ने बताया कि दोनों ओर के वाहनों के फंसने के कारण वे घंटों से एक ही जगह जाम में फंसे रहे। आलम यह है कि जाम के चलते कई वाहन बसाल से वाया टक्का होकर ऊना पहुंचे।
विज्ञापन


हालांकि, विभाग की ओर से सड़क को खोलने के लिए एक जेसीबी भी लगाई थी। उधर, ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप पटियाल का कहना है कि बारिश होने ने मिट्टी दलदल तबदील हो गई थी, जिससे जाम की स्थिति पैदा हुई थी। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद जाम को खुलवा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed