{"_id":"57010f8a4f1c1b9517c810d3","slug":"traffic-jam-in-chintpurni","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में जाम बन गया आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में जाम बन गया आफत
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी
Updated Sun, 03 Apr 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में जाम में फंसे श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही मां के दरबार में लगी रहती है। रविवार के दिन यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है। मंदिर रोड पर वाहनों की बढ़ती आवाजाही के चलते यहां लग रहे जाम से लोगों को दो-चार होना आम बात हो गई है। पिछले कुछ समय से चिंतपूर्णी में ट्रैफिक समस्या ने एक विकराल रूप धारण कर लिया है। चिंतपूर्णी में जगह-जगह जाम लगना अब आम बात हो गई है।
विज्ञापन
मंदिर रोड पर जाम की स्थिति बनी रहने के कारण पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर रोड पर बस स्टैंड, तलवाड़ा बाईपास, मुख्य पुलिस बैरियर पर जब वाहनों का जाम लगता है तो श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ता है। कई श्रद्धालु तो मंदिर रोड पर सड़क के बीच नो पार्किंग जोन में ही दुकानों के आगे अपने वाहन पार्क करके चले जाते हैं, जिससे दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। कई श्रद्धालु चोर रास्तों एवं रात के समय पुलिस बैरियर पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी न होने के कारण आसानी से अपने वाहनों को मंदिर तक ले जाते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों राजेश कालिया, विक्रांत कालिया, प्रदीप तथा अजय कालिया का कहना है कि ट्रैफिक जाम की सबसे अधिक समस्या मंदिर रोड पर है। जहां एक ओर पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ होती है, वहीं वाहनों की आवाजाही से जाम की समस्या पैदा हो जाती है। उधर, ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह का कहना है कि मंदिर रोड पर पार्क किए गए वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। रात के आठ बजे तक ही मुख्य बैरियर पर पुलिस की ड्यूटी होती है। परमिशन और होटल में रुकने वाले वाहन ही आगे भेजे जाते हैं। ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
सड़क पर पार्क हो रहे वाहन
चिंतपूर्णी में बढ़ रही निरंतर वाहनों की आवाजाही के कारण चिंतपूर्णी में वाहन पार्क करने के लिए बनाए गए पार्किंग स्टैंड भी छोटे पड़ गए हैं। वाहन पार्किंग करने के लिए जगह न होने के कारण लोग सड़क पर ही वाहन पार्क कर रहे हैं। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की भीड़ के चलते बस स्टैंड के पास बनाया गया पार्किंग स्टैंड भी खचाखच भर जाता है।