{"_id":"57eaa5704f1c1bf70a5760aa","slug":"trade-union-divided","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहतपुर व्यापार मंडल दोफाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहतपुर व्यापार मंडल दोफाड़
ब्यूरो, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
Updated Tue, 27 Sep 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय व्यापार मंडल दोफाड़ हो गया है। नए व्यापार मंडल की कमान राहुल ऐरी को सौंपी गई है। साथ ही व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का भी ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को मैहतपुर में स्थानीय कारोबारियों की एक बैठक में कुछ रोज पहले गठित हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप जड़ते हुए गुस्से का इजहार किया गया। इसी उपेक्षा के चलते अलग कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
बैठक में पहुंचे तकरीबन एक सौ कारोबारियों ने सर्वसम्मति से राहुल ऐरी को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी। जबकि, मोती लाल को उपाध्यक्ष, संजीव ठाकुर महासचिव, जसमेर सिंह सचिव, वीके पुरी कोषाध्यक्ष और अरविंद बॉबी को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। मंगलवार को कारोबारियों ने बैठक बुलाई थी। इसमें पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को भी बुलाया गया था। लेकिन, दोनों गुटों के बीच एक सुर एक ताल की कमी के चलते दो अलग-अलग व्यापार मंडलों का गठन हो गया। अध्यक्ष राहुल ऐरी ने मैहतपुर के सभी कारोबारियों का समर्थन मिलने का दावा करते हुए कहा कि ज्यादातर कारोबारी उनके गुट के साथ खड़े हैं। कहा कि मैहतपुर के कारोबारियों को पेश आ रही समस्याओं का पुख्ता हल करवाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन