{"_id":"6a89e0fe324fc1eb1a000284","slug":"tractor-ploughs-placed-on-the-path-to-the-school-in-basal-were-removed-una-news-c-93-1-una1025-203269-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बसाल में स्कूल के रास्ते पर रखे ट्रैक्टर के हल हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बसाल में स्कूल के रास्ते पर रखे ट्रैक्टर के हल हटाए
Sun, 23 Aug 2026 08:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:15 AM IST
विज्ञापन
नारी (ऊना) । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल के पास और गांव को जाने वाले रास्ते में रखे ट्रैक्टर के हल शनिवार को राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में हटाए गए। रास्ते में हल रखे होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी।
मामले को लेकर ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा की प्रधान केशवा देवी और उपप्रधान अश्विनी कुमार ने एसडीएम ऊना से शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने पटवारी, कानूनगो और दो पुलिस कर्मचारियों को मौके पर भेजा। स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ममता रानी और अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में हल रखने वाले स्थानीय व्यक्ति ने रास्ते से हल हटाए।
हल रखने वाले व्यक्ति ने प्रशासन के समक्ष कहा कि निशानदेही में यदि रास्ता उनकी भूमि की ओर निकलता है तो वह अपनी दीवार हटाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मांग की कि रास्ते की निशानदेही दोनों ओर सही तरीके से की जाए और यह कार्रवाई एसडीएम या तहसीलदार की मौजूदगी में हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि निशानदेही के बाद यदि उनका कब्जा पाया जाता है तो वह उसे हटा देंगे।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा की प्रधान केशवा देवी ने कहा कि स्कूल और गांव के रास्ते में ट्रैक्टर के हल रखे होने से बच्चों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।
प्रशासन की मौजूदगी में रास्ता खाली करवा दिया गया है। 15 दिन के भीतर निशानदेही करवाने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में रास्ते पर कोई सामान रखकर आवाजाही बाधित न हो।
स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ममता देवी ने बताया कि स्कूल में करीब 500 बच्चे पढ़ते हैं। रास्ते को लेकर विवाद के कारण बच्चों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी और चोट लगने की आशंका बनी रहती थी।