फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Torrential rain caused havoc in Nakaroh Panchayat

Una News: मूसलाधार बारिश से नकड़ोह पंचायत में मचाई तबाही

Mon, 07 Jul 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Torrential rain caused havoc in Nakaroh Panchayat
मकान जलमग्न, कीमती सामान बर्बाद
विज्ञापन

चार बिजली के खंभे टूटे, पेयजल आपूर्ति रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। मूसलाधार बारिश ने रविवार सुबह गगरेट क्षेत्र की नकड़ोह पंचायत में तबाही मचाई। बारिश के चलते गांव के घरों, दुकानों और पशुशालाओं में पानी घुस गया। इससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नकड़ोह के वार्ड नंबर एक निवासी नवीन ठाकुर पुत्र स्वर्गीय तेज लाल के घर में पानी घुस गया। पूरा मकान जलमग्न हो गया। इस दौरान घर में रखा कीमती सामान बर्बाद हो गया और मकान की दीवारों को भी क्षति पहुंची है। साथ ही उनकी दुकान का सामान पानी में भीग कर खराब हो गया और पशुशाला को भी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क का लेवल ऊंचा होने और उचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी। प्रभावित परिवार का अनुमानित नुकसान डेढ़ लाख रुपये से अधिक आंका जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बीडीसी सदस्य सरला देवी, अभिनव पराशर, जीत सिंह, राजन सूद, तरसेम सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी का कार्य किया।

बिजली के छह खंभे क्षतिग्रस्त
जीतपुर बहेड़ी में बिजली के दो और सलोह वैरी व घनारी में चार खंभे टूट गए। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली बोर्ड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आपूर्ति को बहाल कर दिया। सहायक अभियंता धर्मपाल सिंह ने बताया कि स्वां नदी के बहाव में दो खंभे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। शाम तक सभी गांवों सहित इंडस्ट्री एरिया की विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। सहायक अभियंता मंगल चौधरी ने बताया कि उप मंडल के अंतर्गत चार खंभे बारिश से क्षतिग्रस्त हुए थे। थोड़ी देर बाद सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। सहायक अभियंता जोगिंद्र सिंह ने बताया कि नौ पेयजल योजनाओं को बारिश से नुकसान हुआ लेकिन अब सभी योजनाओं में पेयजल आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। बारिश के बहाव में चलेट व बबेहड़ खड्डों में विभिन्न आकार की करीब 500 मीटर पाइपलाइन बह गई। 25 आउटलेट्स और 5 डिलीवरी टैंक भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed