{"_id":"663794d2f2181ab761006141","slug":"topper-arshita-kainth-honored-una-news-c-93-1-una1002-123405-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 12वीं कक्षा की टॉपर अर्षिता कैंथ को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 12वीं कक्षा की टॉपर अर्षिता कैंथ को किया सम्मानित
Mon, 06 May 2024 03:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 06 May 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
कला संकाय में टॉपर रही अर्षिता को सम्मानित करते नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारी।
अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली अर्षिता कैंथ को नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश ने सम्मानित किया गया। नंगडा गांव के नरेंद्र कुमार और किरण वाला की बेटी अर्षिता कैंथ के सम्मान में रविवार को अंब के एक निजी होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
महासभा के संस्थापक डॉ. संजय कौशल ने कहा कि अर्षिता ने केवल अपने माता-पिता का नाम ही रोशन नहीं किया है, अपितु पूरे नामदेव समाज को गौरवान्वित किया है। उन्होंने अर्षिता कैंथ को प्रशस्ति पत्र और 11 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इस मौके पर डॉ. शशि पाल, राजेश आशु, नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष रमेश डोगरा, उपाध्यक्ष अंजन केशव, महासचिव अनिल कुमार, संयुक्त सचिव दिलीप कौशल, चांद रानी, जिला ऊना प्रधान विजय सरपाल, सचिव विनोद, सह सचिव मीनाक्षी, उपाध्यक्ष रौनक लाल, अरुण कुशल गौतम मौजूद रहे। इस दौरान अंब निवासी चांद रानी और नरेश कुमार ने नामदेव भवन बनाने के लिए भूमि दान में देने की घोषणा की। संवाद