फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   To avoid death, get corona test soon : DC

कोरोना से हो रही मौतों को रोकने के लिए टेस्ट जल्द करवाएं: डीसी

Tue, 25 May 2021 06:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
To avoid death, get corona test soon : DC
ऊना। कोरोना से हो रही मौतों को रोकने के लिए जल्द से जल्द टेस्ट करवाना आवश्यक हैं। कोरोना से मृत्यु दर 1.75 प्रतिशत है। जिला में अब तक 1,56,161 कोविड टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 11,761 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। यह बात ऊना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसी राघव शर्मा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में अब 1502 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 1200 मरीज होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद जिले में पॉजीटिविटी दर घटी है। मई की अब तक की औसत दर 18.56 प्रतिशत है। जिले में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयां पर्याप्त मात्रा उपलब्ध हैं। हरोली और पालकवाह में कोविड अस्पताल चल रहे हैं। पंडोगा में निर्माणाधीन मेक शिफ्ट अस्पताल एक सप्ताह के भीतर तैयार हो जाएगा। पहले चरण में पंडोगा में ग्राउंड फ्लोर पर 80 बेड लगाए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में पहले तल पर 100 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

राघव शर्मा ने कहा कि कोविड संक्रमित मरीज का ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल अगर 94 से अधिक है, तो उसे होम आइसोलेशन में रखा जाता है तथा अगर ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल 94 से नीचे गिरता है, तो उसे तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल पर लगातार निगरानी रखें। सही इलाज लें। कोई भी लक्षण आने पर तुरंत टेस्ट करवाएं तथा नीम-हकीम के पास जाकर व्यर्थ में समय न गवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस उम्र वर्ग कितनी मौतें
डीसी ने कहा कि युवा भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। फरवरी में 18 वर्ष से कम आयु के 24, मार्च में 190, अप्रैल में 182 तथा मई माह में 636 युवा संक्रमित हुए हैं। जिले में अब तक 205 लोगों की कोविड-19 वायरस से मौत हुई है जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वायरस के चलते 11-19 वर्ष के आयु वर्ग में एक, 20-29 वर्ष आयु वर्ग में तीन, 30-39 आयु वर्ग में 14, 40-49 आयु वर्ग में 29, 50-59 आयु वर्ग में 36, 60-69 आयु वर्ग में 59, 70-79 वर्ष के आयु वर्ग में 37 तथा 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 26 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed