फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tiles coming loose in every ward; questions raised about the system.

Una News: हर वार्ड में टाइलें छोड़ गईं जमीन का साथ, व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

Wed, 02 Sep 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tiles coming loose in every ward; questions raised about the system.
ऊना। शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों को टाइल लगाकर भले ही चकाचक कर दिया है लेकिन वार्डों में टाइलें अब जमीन का साथ छोड़ गई हैं। इससे व्यवस्था पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। जगह-जगह पर जमीन धंसने से विकास के नाम पर बिछाई गई टाइलें व्यवस्था की तस्वीर बयां करती नजर आ रही हैं। प्रशासन की व्यवस्थाओं की ऊना शहर के विभिन्न वार्डों में उखड़ी टाइलों ने पोल खोल के रख दी है। रोटरी चौक वार्ड में भी इस तरह का दृश्य देखने को मिला है। जहां पर जगह-जगह पर टाइलें उखड़ी हैं। जिससे राहगीरों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। वाहन चालकों को भी टाइलें उखाड़ने से झटके पर झटका लग रहा है। नगर निगम ने व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया है। अगर समय रहते इस दिशा कारगर कदम नहीं उठाए गए तो धीरे-धीरे यह व्यवस्था विकास के नाम पर पटरी से उतरती नजर आएगी और इसका खामियाजा शहर की प्रबुद्ध जनता को रोजाना ठोकरें खाकर चुकता करना को विवश होकर रह जाएंगे। ऐसा भी नहीं है कि व्यवस्था को ठीक करने के लिए बजट की कमी है। पर्याप्त बजट होने के बावजूद भी संबंधित वार्डों के ठेकेदारों के टाइलें बिछाने के नाम पर गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन



वार्ड में जगह-जगह पर टाइलें उखड़ गई है। जिससे रोजाना आवाजाही प्रभावित हो रही है। वाहन ड्राइव करते समय पर झटके लग रहे हैं। नगर निगम को समय रहते उचित कार्यवाही करनी चाहिए।
विज्ञापन

-कार्तिक शर्मा, स्थानीय निवासी

वार्डों में कई जगह पर जमीन धंस गई है। जिससे टाइलें जमीन का साथ छोड़ गई हैं। टाइलें उखड़ने से राहगीरों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। नगर निगम को जनहित के लिए व्यवस्था को ठीक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ध्रुव कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed