फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three trucks stolen in two nights

Una News: दो रात में तीन ट्रक चोरी

Mon, 20 May 2024 02:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 20 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Three trucks stolen in two nights
ईसपुर में चोरी हुए ट्रक के साथ खडा चालक।फाईल चित्र
ऊना। जिला में दो दिन के भीतर अलग-अलग स्थानों से रात के समय सड़क किनारे खड़े तीन ट्रक चोरी हो गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब ट्रक गायब थे, तो ट्रक मालिकों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तीनों मामलों के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहला मामला गगरेट क्षेत्र के बड़ोह में सामने आया है। इस मामले में रणधीर सिंह निवासी वार्ड-2 बडोह, तहसील घनारी, जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 15 मई को गांव में सड़क किनारे अपना ट्रक खड़ा किया था, लेकिन जब उसने अगली सुबह उक्त स्थान पर जाकर देखा तो ट्रक गायब था। उन्होंने कहा कि उसने अपने स्तर पर पहले ट्रक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 18 मई को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में जीवन ज्योति निवासी पंडोगा, तहसील हरोली, जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मई की रात को उसने अपना ट्रक पाठक ढाबा के पास खड़ा किया था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। कहा कि वह काफी समय से उक्त स्थान पर ट्रक खड़ा करता था, लेकिन अंदेशा नहीं था कि ऐसी घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह तीसरा मामला थाना सदर के तहत झलेड़ा में पेश आया है। जहां एक मैकेनिक की दुकान के बाहर 17 मई की रात को खड़ा किया ट्रक चोरी हो गया। हालांकि इस मामले में आरोपियों से जुड़े कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। इसमें चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर ट्रक की सीसीटीवी फुटेज देखी गई।
बड़े वाहनों की चोरी से हर कोई स्तब्ध
ध्यान रहे कि जिला में बाइक चोरी की घटनाएं तो कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन ट्रक जैसे बड़े वाहनों की चाेरी ने यह स्पष्ट कर दिया कि चोर गिरोह के सदस्यों के हौसले कितने बुलंद है और पुलिस प्रशासन की व्यवस्था कितनी सख्त है। यह घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं, जब चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद होने के दावे किए जा रहे हैं।

कोट्स
जिले में दो दिन के भीतर तीन ट्रक चोरी होना चिंता का विषय है। पुलिस की टीमें गंभीरता से आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है। जांच में मिले साक्ष्य इस ओर इशारा कर रहे हैं कि आरोपी पड़ोसी राज्य पंजाब के हो सकते हैं। हालांकि अभी इसको लेकर जांच आगे बढ़ रही है।
राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed