फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three people, including a woman, arrested for selling fake gold jewelery

नकली स्वर्ण आभूषण बेचते महिला समेत तीन लोग दबोचे

Thu, 23 Sep 2021 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Three people, including a woman, arrested for selling fake gold jewelery
ऊना शहर में नकली स्वर्ण आभूषण बेचने वालों को पकड़ते हुए। - फोटो : Una
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में पुलिस ने नकली स्वर्ण आभूषण बेचते हुए महिला समेत तीन लोग दबोचे हैं। तीनों को धोखाधड़ी के आरोप में सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। शातिर करीब दो किलो नकली स्वर्ण आभूषण बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर उनके प्लान को फेल कर दिया। गैंग के इंटर स्टेट होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा कि महिला के साथ दो अन्य लोग ऊना शहर में घूम रहे थे। बस स्टैंड ऊना और टक्का रोड में इनके घूमने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और उन्हें दबोच लिया। बताया जा रहा है कि शातिर लोगों को एक्सचेंज ऑफर और अन्य कई तरह से झांसे लेकर अपना शिकार बनाने में माहिर हैं।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक ऊना शहर में इस तरह की कोई ठगी का मामला पुलिस को रिपोर्ट नहीं हुआ है। गिरोह के पकड़े जाने के बाद यदि आसपास कोई ठगी का मामला होगा तो वह पुलिस तक पहुंच सकता है। इस गिरोह में अभी तक तीन सदस्य पकड़ में आए हैं। इनमें एक महिला है। जबकि दो पुरुष हैं। इनमें एक युवक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक और महिला नई दिल्ली के निवासी हैं। पुरुष जिला शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सिटी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों से इस मामले को लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि नकली स्वर्ण आभूषण बेचने वाले तीन लोग पकड़े हैं। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed