{"_id":"57efae374f1c1b9074576827","slug":"thousands-of-devotees-reached-at-chintpurni-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी के दर हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी के दर हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं/चिंतपूर्णी
Updated Sat, 01 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना में स्थित मां चिंतपुर्णी का मंदिर भी प्रसिद्घ 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां भी मां सती के शरीर का एक हिस्सा गिर गया था। चिंतपुर्णी को मां चिनमास्तिका देवी के नाम से भी जाना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार से अश्विन नवरात्र मेला शुरू हो गया। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान और उनकी धर्मपत्नी ने मंदिर में पूजा अर्चना कर हवन कुंड में पूर्ण आहुतियां डाल कर मेला और शतचंडी पाठ का शुभारंभ किया। उनके साथ बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा और छपरोह पंचायत प्रधान सहित मंदिर ट्रस्टी नरेंद्र कालिया भी उपस्थित रहे। मेले के पहले दिन करीब 12 हजार भक्तों ने मां के दर शीश नवाया।
विज्ञापन
देश के विभिन्न भागों से लोगों ने मां के दर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने कड़े पुलिस पहरे में मां के दर्शन किए। सुबह से श्रद्धालुओं की मंदिर में चहल-पहल होनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने बड़े आराम से कम समय में लाइनों में लगकर माता के दर्शन किए। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने कहा कि मेले के लिए प्रशासन ने उचित व्यवस्थाएं की है। सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों एवं लंगर लगाने वाली संस्थाओं से व्यवस्थाएं बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। मंदिर अधिकारी ने कहा कि आगामी दिनों श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिसको देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुसार मंदिर के कपाट खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीएसपी ने जांचीं सुरक्षा व्यवस्थाएं
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में मेले के पहले दिन डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने मां के दरबार में माथा टेका और पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को भी जांचा और मंदिर रोड पर नो ट्रैफिक जोन में गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश सेक्टर इंचार्ज को दिए।
विज्ञापन
इस दौरान डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि नवरात्रे के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और नो ट्रैफिक जोन में बिना परमिशन और सवारियां ढोने वाली गाड़ियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सब्जी, दूध और अन्य जरूरी गाड़ियों को आने की छूट दी गई है।