फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Those who sell food items on hawkers were made aware

Una News: रेहड़ी फड़ी पर खाद्य पदार्थ बेचने वालों को किया जागरूक

Thu, 07 Aug 2025 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Those who sell food items on hawkers were made aware
खाद्य पदार्थों बनाते समय केमिकलयुक्त रंगों का न करें इस्तेमाल : धीमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न कंपनियों के संयुक्त तत्वावधान में रेहड़ी फड़ी संचालकों के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रेहड़ी फड़ी वालों को खाद्य पदार्थ बेचते व बनाते समय अति आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक आयुक्त जगदीश धीमान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। नासवी संस्था की प्रभारी सिया मिश्रा ने बताया कि सुरक्षित, स्वास्थ्यवर्धक और बेहतर खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना रेहड़ी फड़ी संचालकों की जिम्मेदारी है। रेहड़ी फड़ी वालों को खाद्य पदार्थ तैयार करते समय केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल न करने, ताजा सब्जियों सहित अन्य पदार्थों का इस्तेमाल करने, आसपास सफाई रखने तथा व्यंजनों को ढक कर रखने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में 60 के करीब स्ट्रीट वेंडर मौजूद रहे। इस दौरान उन्हें विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed