{"_id":"674b1f269d2300b7ad0f4570","slug":"thieves-took-away-the-truck-from-the-army-ground-una-news-c-93-1-ssml1048-139729-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आर्मी मैदान से ट्रक उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आर्मी मैदान से ट्रक उड़ा ले गए चोर
विज्ञापन
ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम की जालंधर में आई अंतिम लोकेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। स्थानीय एसडीएम कार्यालय के साथ सटे आर्मी मैदान से वाहन चोर गिरोह एक ट्रक को उड़ा ले गए। ट्रक मालिक का घर भी आर्मी ग्राउंड के साथ सटा है लेकिन सुबह छह बजे हुई इस चोरी का पता मालिक को रात नौ बजे लगा। ट्रक में लगा जीपीएस सिस्टम जालंधर तक तो चालू रहा लेकिन उसके बाद बंद हो गया। ट्रक मालिक की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पहली मर्तबा नहीं है कि आर्मी ग्राउंड वाहन चोर गिरोह का निशाना बना हो। इससे पहले भी वाहन चोर गिरोह आर्मी ग्राउंड में खड़े वाहनों को अपना निशाना बना चुके हैं। दरअसल गगरेट में आर्मी ग्राउंड में खुली जगह होने के चलते ट्रक आपरेटर यहां ट्रक पार्क कर लेते हैं। शायद इस बात से वाहन चोर गिरोह वाकिफ है। इसी का लाभ उठाकर वाहन चोर गिरोह यहां पार्क किया गया गौरव शर्मा का ट्रक उड़ा ले गया। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।