{"_id":"67506a922db598606c04a399","slug":"thieves-stole-goods-worth-lakhs-from-three-houses-of-dhatol-panchayat-una-news-c-93-1-ssml1048-140129-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धतोल पंचायत के तीन घरों में चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धतोल पंचायत के तीन घरों में चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया
विज्ञापन
सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 50,000 रुपये की नकदी गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। ग्राम पंचायत धतोल के कुसाण ब्राह्मण और कुसाण रणोता गांव में चोरों ने बीती रात तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने रामपाल पुत्र शालिग्राम, बीना देवी पत्नी राजेंद्र कुमार और कांता देवी के घरों में सेंध लगाई। रामपाल और बीना देवी के घरों से चोर सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान ले गए। वहीं, कांता देवी का संदूक खेतों में फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी राहुल ने बताया कि चोरी में सोने-चांदी के आभूषणों के साथ 50,000 रुपये की नकदी भी गायब है। तीनों परिवारों के सदस्य घर से बाहर नौकरी पर हैं, जिससे चोरी किए गए सामान का सटीक आकलन करने में दिक्कत आ रही है। हर वर्ष सर्दियां शुरू होते ही चोर गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। जिला ऊना हेडक्वार्टर से डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस वारदात से दहशत का माहौल है।