फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There will be a need to open prevention centers to get rid of mobile addiction: Jitendra

मोबाइल की लत छुड़वाने के लिए निवारण केंद्र खोलने की आएगी नौबत : जितेंद्र

Sat, 19 Apr 2025 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
There will be a need to open prevention centers to get rid of mobile addiction: Jitendra
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नागरिकों को बताए अधिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नैहरियां (ऊना)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां में तहसील कल्याण कार्यालय अंब के सौजन्य से नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से जिला कल्याण अधिकारी और स्थानीय थाना प्रभारी ने भाग लिया। जिला कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आजकल नशा छुड़वाने के लिए जगह- गह नशा निवारण केंद्र खोले जा रहे हैं। वैसे ही भविष्य में मोबाइल फोन की लत छुड़वाने के लिए मोबाइल फोन निवारण केंद्र खोलने की भी आवश्यकता पड़ेगी। पुलिस थाना अंब के प्रभारी अनिल उपाध्याय ने कहा कि आज के समय में यातायात के बदलते स्वरूप और मानवीय संबंधों पर चर्चा होनी चाहिए क्योंकि चालक की जिम्मेदारी सड़क सुरक्षा में अहम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने और अपने परिवार के भविष्य को देखकर वाहन सुरक्षित चलाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनने एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की आदत बनाएं। ट्रिपल राइडिंग बिल्कुल न करें। इसके अलावा आस-पड़ोस में अगर कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त है तो छात्र उसके बारे में पुलिस को सूचित करें। बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां के प्रधानाचार्य प्रवेश शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में जो भी बच्चों ने सीखा है, उसे अपने आचरण में दिखाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होने से युवाओं में सीखने की भावना पैदा होती है। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी अंब राकेश कुमार, मोनिका, लिपिक विपिन कुमार अत्री और संस्थान का समस्त अनुदेशक वर्ग और स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed