{"_id":"6917204f6df323da64091c58","slug":"there-will-be-a-meeting-every-month-to-resolve-public-complaints-vivek-una-news-c-93-1-una1002-172037-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की शिकायतें निपटाने के लिए हर माह होगी बैठक : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की शिकायतें निपटाने के लिए हर माह होगी बैठक : विवेक
विज्ञापन
विभाग भी अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं रख सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में शुक्रवार को कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण एवं विकास पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि अब यह बैठक हर माह उपमंडाधिकारी (नागरिक) बंगाणा के बैठक हाल में नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, ताकि जनता की शिकायतें समयबद्ध तरीके से दर्ज और निपटाई जा सकें। विधायक ने स्पष्ट किया कि इसमें न केवल आमजन, बल्कि विभाग भी अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं रख सकेंगे, जिससे विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सके। बैठक के दौरान सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, राजस्व मामलों और सामाजिक कल्याण योजनाओं से संबंधित शिकायतों पर विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट ली गई। विवेक शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए और जनता को संतोषजनक समाधान प्रदान किया जाए।