फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There was enthusiasm among the devotees in the court of Maa Chintpurni.

Una News: मां चिंतपूर्णी दरबार में रही भक्तों की रौनक

Mon, 25 Nov 2024 04:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
There was enthusiasm among the devotees in the court of Maa Chintpurni.
शाम छह बजे तक करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका
विज्ञापन

रविवार को मंदिर आने वाले भक्तों में पंजाब के थे अधिक श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी

चिंतपूर्णी (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी दरबार में रविवार के दिन श्रद्धालुओं की रौनक दिनभर रही। कतारें लगातार आगे बढ़ती हैं। दोपहर के समय भक्तों की कतार पुराने बस अड्डे के आसपास पहुंच गई। इससे भक्तों को दर्शनों में दो घंटे तक का समय लगा। सुबह और शाम के समय श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ नहीं थी और जल्द दर्शन हो पाए। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम छह बजे तक मां के दरबार में 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। बीते रविवार की अपेक्षा श्रद्धालुओं की भीड़ कम ही रही। भक्तों में अधिक संख्या पंजाब से आए लोगों की रही। इन्होंने ढोल की थाप पर मां के जयकारे लगाते हुए दर्शन किए। इस दौरान कुछ भक्त अपनी मन्नत पूरी होने पर दंडवत होकर मंदिर पहुंचे और मां के प्रति अपनी आस्था का इजहार किया। पंजाब के जालंधर से आए श्रद्धालुओं सुनील मिंटू, जगदीप, धनंजय व अन्य ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ पुराने बस स्टैंड तक लगी थी। लगभग दो घंटे का समय दर्शनों के लिए लगा। उन्होंने माता की भेंट गाते और जयकारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर अनुभव अच्छा रहा और किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुआ।
सुगम दर्शनों के लिए भी जुटे भक्त
मां के दरबार में शुरू सुगम दर्शन प्रणाली का शुल्क 300 रुपये प्रति व्यक्ति होने पर कई भक्तों ने इस सुविधा का लाभ लिया, जो लिफ्ट के जरिये मां के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कहा कि पहले 1100 रुपये में सुगम दर्शन सुविधा मिलती थी, चाहे एक व्यक्ति हो या पांच। अब प्रति व्यक्ति शुल्क लागू होने से मंदिर में अकेला आया व्यक्ति भी कम पैसों में इस सुविधा का लाभ ले पाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने बताया कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जल्द ऐसे व्यवस्था की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को भीड़ वाले दिनों में भी असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed