फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   there should be investigation on elegation

शिक्षक पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच मांगी

Thu, 19 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 19 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
there should be investigation on elegation
टीचर - फोटो : demo pic

जिला के एक शिक्षक पर लगाए गए आरोपों की शिक्षक संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा और जांच की मांग की है। वीरवार को जिला मुख्यालय में प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ, राजकीय अध्यापक संघ, हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्रवक्ता संघ, राजकीय अध्यापक संघ, प्रदेश शिक्षक महासंघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, विज्ञान अध्यापक संघ, सीएंडवी संघ, शारीरिक शिक्षक संघ, मुख्याध्यापक एवं प्रधानाचार्य निरीक्षण अधिकारी संघ की सामूहिक बैठक हुई।

विज्ञापन


इस दौरान शिक्षक पर लगाए गए कथित आरोपों के मुद्दे पर विचार-विमर्श कर आगामी रणनीति तैयार की गई। संघों के अध्यक्ष एवं महासचिवों ने मामले की निष्पक्ष एवं गहन छानबीन के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करने मांग की है, जिससे पूरे मामले की सचाई सामने आ सके। वहीं, मामले के संदर्भ में उच्च शिक्षा उपनिदेशक के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का निर्णय भी लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास रत्न, महासचिव अजय इंद्र सिंह, वित्त सचिव नीरज, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, निर्मल सिंह, मोहन लाल, संजीव ठाकुर, महासचिव विनोद कुमार, चमन लाल, सुशील मल्होत्रा, देेवेंद्र चंदेल, रमन सहोड़ एवं सुरेंद्र मनकोटिया आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed