फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There is no electricity in Bharmaut of Arlu for 68 hours, students are troubled

Una News: अरलू के भरमौत में 68 घंटे से बिजली गुल, विद्यार्थी परेशान

Sat, 19 Apr 2025 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
There is no electricity in Bharmaut of Arlu for 68 hours, students are troubled
अंधड़ से हुआ भारी नुकसान, जल्द होगी बहाली : एसडीओ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। ग्राम पंचायत अरलू के अंतर्गत आने वाले गांव भरमौत में 16 अप्रैल रात से बिजली आपूर्ति ठप है। लगभग 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बिजली बहाल नहीं की गई है। इससे गांव के लोगों को भीषण गर्मी और अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति से सबसे अधिक प्रभावित कॉलेज स्तर के विद्यार्थी हो रहे हैं, जिनकी इस समय परीक्षा चल रही हैं। बिना बिजली के गर्मी के कारण न तो दिन में पढ़ाई संभव हो पा रही है और न रात को रिवीजन। गांव के बाशिंदों ने कई बार बिजली बोर्ड को सूचित किया पर अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

गांव के नागरिक अनिल कुमार, सपना, मुकेश ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और आम जनजीवन सामान्य हो सके। बिजली बोर्ड के एसडीओ उदित सिंह का कहना है कि अंधड़ से नुकसान हुआ। जल्द बिजली बहाल की जाएगी। एसडीओ विद्युत बोर्ड इंजीनियर उदित ने बताया कि अंधड़ की वजह से उपमंडल बंगाणा में बहुत नुकसान हुआ है। इससे बिजली बहाली में दिक्कत हुई है। मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed