फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There is no direct bus from Daulatpur Chowk to Dharamshala

Una News: दौलतपुर चौक से धर्मशाला के लिए नहीं मिल रही सीधी बस

Tue, 01 Apr 2025 08:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
There is no direct bus from Daulatpur Chowk to Dharamshala
स्थानीय लोगों ने सरकार से बस सेवा शुरू करने की उठाई मांग
विज्ञापन

कहा- धर्मशाला के लिए बस लेने के लिए पहले पहुंचना पड़ता है मुबारिकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के दौलतपुर चौक से धर्मशाला के लिए सुबह सीधी बस सेवा चलाने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है। लोगों ने राज्य परिवहन मंत्री से लोगों की सुविधा के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है। क्षेत्र के राकेश, बिक्की, शिव, आशू आदि ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को कांगड़ा, प्रदेश के बड़े अस्पताल डॉ. राजेंद्र प्रसाद टांडा मेडिकल काॅलेज, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला जाने के लिए सुबह सीधी बस सेवा न होने के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि सुबह के समय सात बजे से पहले कोई भी सीधी बस सेवा न होने से अपने कार्यों के लिए जाने व समय पर न पहुंच पाने कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की मांग है कि यह बस सुविधा सुबह के वक्त छः बजे शुरू की जाए ताकि आम जनमानस समय पर पहुंचकर अपने कार्यों को करवा पाए तथा यही बस सेवा सायं काल पांच बजे के बाद धर्मशाला से वापस पहुंचे। इससे आम जनमानस को सुविधा हो सके। लोगों ने परिवहन की बस सेवा शुरू करने की मांग परिवहन मंत्री से की है। संदीप शर्मा ने कहा कि एचआरटीसी की बस सेवा दौलतपुर से धर्मशाला के लिए चलाई जानी चाहिए। ब्लड सागर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुखविंदर ने कहा कि टांडा में बड़े मेडिकल काॅलेज में लोग इलाज के लिए आते जाते रहते हैं। संजीव भोगल ने कहा कि परिवहन की सीधी बस सेवा न होने के चलते पासधारकों, स्मार्ट कार्ड का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। शहीद भगत सिंह क्लब के शम्मी ने कहा कि दौलतपुर चौक से सुबह छह बजे सीधी बस सेवा शुरू की जानी चाहिए ताकि कारोबारी, छात्र वर्ग इसका लाभ उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed