फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There has been no drop of water in Rapoh Kuchhan village for many days.

Una News: रपोह कुच्छां गांव में कई दिन से नहीं आई पानी की बूंद

Wed, 07 May 2025 08:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
There has been no drop of water in Rapoh Kuchhan village for many days.
ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 20 घरों के लोग हो रहे प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। जल शक्ति विभाग मंडल अंब की ग्राम पंचायत रिपोह मिसरां का गांव रपोह कुच्छां इन दिनों गंभीर जलसंकट से जूझ रहा है। गांव के लगभग 20 घरों में पिछले कुछ माह से पीने के पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिले। पूर्व प्रधान अनीता कुमारी, योग राज, संदीप कुमार, जोगिंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, रमेश कुमार, राज कुमार, जसवंत सिंह, सुभाष चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विभाग की ओर से नल तो लगाए गए हैं लेकिन उनमें महीनों से पानी नहीं आया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और जल शक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि मजबूरी में अब उन्हें निजी पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिन पर करीब दो हजार रुपये का खर्च आता है। यह हर परिवार के लिए संभव नहीं है और गरीब परिवारों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पहले भरोबड़ टैंक से गांव को नियमित रूप से पानी मिलता था। जब वहां एक ही टैंक था तो पानी पर्याप्त मात्रा में मिलता रहा लेकिन अब जब दो टैंक बनाए गए हैं तो पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जल शक्ति विभाग अंब के अधिशासी अभियंता होशियार सिंह ने कहा कि यह मामला उन्हें मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है और जल्द ही विभागीय अधिकारियों को भेजकर इसका समाधान किया जाएगा। एसडीओ नीरज धीमान का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में है और कुछ समय पहले टैंक से सप्लाई में दिक्कत आई थी, लेकिन पिछले 15 दिनों से एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed