फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Theft

सरिया चोरी के आरोपी चार गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Theft
सरिया चोरी के आरोपी चार गिरफ्तार
विज्ञापन

दियोली में ठेकेदार के सामान पर हाथ किया था साफ
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। निकटवर्ती दियोली गांव में सिलिंडर फैक्ट्री के पास रेन शेल्टर निर्माण के लिए रखे दस क्विंटल सरिया चोरी करने के आरोपी में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने दियोली में सिलिंडर फैक्ट्री के पास से रेन शेल्टर बनाने के लिए रखे दस क्विंटल सरिया चोरी होने की शिकायत गगरेट पुलिस के पास दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सरिया चोरी करने के मामले को लेकर क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले, लेकिन शातिरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शक के आधार पर एक आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सभी एक-दूसरे का नाम लेने लगे। उन्होंने बाद में पुलिस के समक्ष गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी तक चोरी हुआ दस क्विंटल सरिया बरामद नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

गगरेट थाना प्रभारी हरनाम सिंह का कहना है कि पुलिस ने दियोली में ठेकेदार का सरिया चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed