Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sisters applied a tilak to their brothers' foreheads and wished for their long life.

Una News: भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर बहनों ने की लंबी उम्र की कामना

Thu, 12 Nov 2026 11:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 12 Nov 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
Sisters applied a tilak to their brothers' foreheads and wished for their long life.
ऊना। भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक भैया दूज का त्योहार बुधवार को जिलेभर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर साथ निभाने का भरोसा दिया।
त्योहार के चलते बाजारों और मिठाई की दुकानों पर भी खूब रौनक देखने को मिली। मिठाइयों और उपहारों की खरीदारी के लिए लोग दुकानों पर पहुंचे। वहीं, बस अड्डों और सार्वजनिक परिवहन में मायके तथा भाइयों के घर जाने वाली महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

कई महिलाएं लंबा सफर तय करके भी भाई के माथे पर तिलक लगाने पहुंचीं। उनके लिए यह पर्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि बचपन की यादों और पारिवारिक रिश्तों को फिर से महसूस करने का खास अवसर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदारियों के बीच भाई से मिलने की खुशी अलग : सुनीता शर्मा
भैया दूज का दिन हर बहन के लिए बेहद खास होता है। शादी के बाद घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं लेकिन इस दिन भाई के घर जाकर उसका तिलक करने का आनंद ही अलग है। भाई से मिलकर बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं और कुछ समय के लिए पुराने दिनों में लौटने जैसा एहसास होता है। सुनीता शर्मा

वह हर साल भैया दूज का बेसब्री से इंतजार करती हैं। व्यस्तता कितनी भी हो, भाई के माथे पर तिलक लगाए बिना मन को सुकून नहीं मिलता। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते में अपनत्व और विश्वास को और मजबूत करता है। पूजा वर्मा
भैया दूज बहनों के स्नेह और भाइयों के प्रति उनकी दुआओं को व्यक्त करने का अवसर है। तिलक करते समय बहन अपने भाई की खुशहाली की कामना करती है, जबकि भाई हर परिस्थिति में उसके साथ खड़े रहने का भरोसा देता है। यही विश्वास इस रिश्ते को खास बनाता है। रेखा देवी
त्योहार पर बसों में भीड़ और लंबे सफर की परेशानी के बावजूद भाई से मिलने का उत्साह कम नहीं होता। भाई को मिठाई खिलाना और उसके साथ कुछ पल बिताना सबसे सुखद अनुभव है। उन्होंने कामना की कि हर भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास का यह रिश्ता हमेशा बना रहे। किरण जोशी

बहनों को भेंट किए उपहार और शगुन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार और शगुन भेंट किए। त्योहार के चलते बाजारों में मिठाई, फल और उपहार खरीदने वालों की भीड़ रही। दूर-दराज से बहनें भाइयों के घर पहुंचीं। घरों में पारंपरिक पकवान बनाए गए और परिवारों ने मिलकर त्योहार की खुशियां मनाईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed