Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Wins for Saloi, Polian, and Panjoa in the Maa Chintpurni Premier League

Una News: मां चिंतपूर्णी प्रीमियर लीग में सलोई, पोलियां और पंजोआ की जीत

Thu, 12 Nov 2026 11:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 12 Nov 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
Wins for Saloi, Polian, and Panjoa in the Maa Chintpurni Premier League
अंब (ऊना)। चक्क खेल मैदान में चल रही मां चिंतपूर्णी प्रीमियर लीग-2026 के तीसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

दिन के तीन मैचों में सलोई, पोलियां पुरोहितां और पंजोआ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी अपनी टीम पंजोआ-ए की कप्तानी करते हुए मैदान में उतरे।
दिन के पहले मुकाबले में सलोई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पक्का परोह की टीम 12 ओवर में दो विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

इस तरह सलोई ने 11 रन से मुकाबला अपने नाम किया। सलोई के मुकेश ठाकुर को 14 रन बनाने और एक विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में पोलियां पुरोहितां की टीम ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 12 ओवर में एक विकेट खोकर 184 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज वंश धीमान ने महज 49 गेंदों में सात चौकों और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 125 रन की तूफानी पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठठल की टीम 10.4 ओवर में 63 रन पर ऑलआउट हो गई। पोलियां पुरोहितां ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू अपनी टीम पंजोआ-ए की कप्तानी करते हुए मैदान में उतरे। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पंजोआ के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैफ-11 त्याई की टीम को निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट पर 54 रन ही बनाने दिए।

जवाब में पंजोआ-ए ने 4.1 ओवर में दो विकेट खोकर 58 रन बनाते हुए आसान जीत दर्ज की। टीम के सनी पठानिया ने गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया। उन्होंने सात रन बनाने के साथ 17 रन देकर एक विकेट लिया। इसके अलावा एक कैच और एक रन आउट भी किया। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed