{"_id":"5d8ce56c8ebc3e01586f00d8","slug":"theft-una-news-sml3089127120","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी घर से छह हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी घर से छह हजार की नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के वार्ड 6 में शातिर दिन-दिहाड़े एक घर से छह हजार की नकदी चोरी करके ले गए। दिन में ही चोरी होने से नगर के लोगों में दहशत है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगर के वार्ड नंबर छह के निवासी मदन लाल ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। उसने कहा कि उसने घर में गोभी और मटर के बीज खरीदने के लिए छह हजार रुपये रखे थे। पीड़ित ने बताया कि वह परिजनों के साथ खेत में गया था। इस दौरान शातिर ने घर में घुस कर कमरे का सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया। बीज खरीदने के लिए रखे छह हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। मदन लाल ने पड़ोसी के घर के बाहर लगे कैमरे की फुटेज चेक की। इसमें दोपहर को एक अज्ञात व्यक्ति उसी गली से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
उन्होंने बताया कि उनकी पड़ोसन ने एक संदिग्ध अज्ञात व्यक्ति को उनके घर से निकलते हुए देखा था। सीसीटीवी कैमरे में भी उसी संदिग्ध व्यक्ति के होने की जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने मदन लाल की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।