{"_id":"6aa05c881788efffb6026e0c","slug":"theft-at-private-hospital-unidentified-thieves-broke-locks-to-gain-entry-una-news-c-93-1-una1002-205277-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: निजी अस्पताल में चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: निजी अस्पताल में चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर
Wed, 09 Sep 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत दिलवां स्थित निजी अस्पताल के बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और विभिन्न कमरों में रखे सामान को खंगाला। सुबह घटना का पता चलने पर अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। रात के समय अस्पताल बंद रहता है। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे पर लगे ताले तोड़े और अस्पताल के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग कमरों में जाकर सामान की तलाशी ली। इस दौरान कई कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला। अस्पताल प्रबंधक डॉ. रीनू चौधरी ने बताया कि चोरों ने अस्पताल में लगी कुछ मशीनों के साथ भी छेड़छाड़ की है। अस्पताल के लगभग सभी कमरों में सामान को अस्त-व्यस्त किया गया। प्रारंभिक जांच में अस्पताल के कीमती औजार, प्लास्टर कटर सहित अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बैग में सामान भरकर ले जाता हुआ दिखाई दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से दिलवां क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
दिलवां पंचायत के उपप्रधान बलविंद्र सिंह तथा स्थानीय ग्रामीण राशपाल शर्मा, विपन कुमार, सचिन, राहुल, लाल सिंह और बलराज सिंह ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दिलवां पंचायत के उपप्रधान बलविंद्र सिंह तथा स्थानीय ग्रामीण राशपाल शर्मा, विपन कुमार, सचिन, राहुल, लाल सिंह और बलराज सिंह ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन