{"_id":"6867c97e342947334b08eee8","slug":"the-young-man-apologized-and-accepted-his-mistake-he-had-spread-a-false-rumor-on-social-media-una-news-c-93-1-una1002-158186-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: युवक ने माफी मांगकर मानी गलती, सोशल मीडिया पर फैलाई थी झूठी अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: युवक ने माफी मांगकर मानी गलती, सोशल मीडिया पर फैलाई थी झूठी अफवाह
विज्ञापन
बंगाणा के डॉ. अतुल राणा के खिलाफ रची गई साजिश का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के सिविल अस्पताल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल राणा को बदनाम करने की साजिश का खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट डालने और अफवाह फैलाने के पीछे एक सुनियोजित षड्यंत्र था, जिसे अब थाना प्रभारी रोहित चौधरी की सख्त जांच के बाद उजागर कर दिया है। एक युवक ने थाना बंगाणा में पेश होकर यह स्वीकार किया कि उसने निजी स्वार्थ और व्यापारिक लाभ के उद्देश्य से डॉ. राणा को बदनाम करने की योजना बनाई थी। युवक ने यह भी बताया कि उसने खुद झूठे दस्तावेज बनाकर एक फेसबुक यूजर को दिए थे, जिसने सोशल मीडिया पर डॉ. राणा के खिलाफ भ्रामक पोस्ट डाली थी। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने जब युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। युवक ने कहा कि वह दो अन्य युवकों के बहकावे में आकर इस षड्यंत्र में शामिल हुआ और डॉ. राणा के खिलाफ झूठे तथ्यों का प्रचार किया। उसने अपनी गलती स्वीकारते हुए लिखित माफीनामा भी सौंपा और भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया। डॉ. अतुल राणा ने इस साजिश को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए फेसबुक पेज चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिमला हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कहा कि यह झूठी पोस्ट न केवल उनकी पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाने वाली थी, बल्कि इससे जनता के बीच उनके प्रति विश्वास को भी ठेस पहुंची है। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी अधिकारी या प्रतिष्ठित व्यक्ति को सोशल मीडिया पर झूठे आरोपों के जरिये बदनाम करना गंभीर अपराध है। यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर झूठी और अपमानजनक जानकारी फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।