फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The women of Laxmibai Mahila Mandal Banjal became self-reliant.

Una News: लक्ष्मीबाई महिला मंडल बंजाल की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Wed, 22 Oct 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 22 Oct 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
The women of Laxmibai Mahila Mandal Banjal became self-reliant.
लक्ष्मी बाई महिला मंडल बंजाल की महिलाएं आत्मनिर्भर कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं ।स्रोत आयोजक
लठियाणी (ऊना)। लक्ष्मीबाई महिला मंडल बंजाल की महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर बनने के लिए कई पहलुओं पर कार्य शुरू किया है। महिलाएं विभिन्न प्रकार के अचार, मुरब्बा, आंवले का जूस के अलावा घरों में सजावटी सामान बना रही हैं। इसके अलावा झाड़ू, घास एवं रस्सी से बनाई जाने वाली टोकरियां, दीवारों पर लटकाए जाने वाले शोपीस के सामान को तैयार कर खासी कमाई कर रही हैं।
विज्ञापन

सचिव उषा शर्मा से बताया कि 2024 में महिला मंडल का गठन किया गया। उस समय 10 महिला सदस्य मंडल के साथ जुड़ीं और धीरे-धीरे मंडल को संगठित करके आगे बढ़ने का कारवां जारी है। वर्तमान में मंडल के अधीन 40 महिलाओं को जोड़ा गया है। जो कि स्वरोजगार को अपनाकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर रही हैं। घरेलू कामकाज को निपटाकर समय-समय पर मंडल के कार्याें को कर महिलाएं दो से तीन हजार रुपये प्रतिमाह कमा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे मंडल द्वारा बनाई जाने वाली हर चीज को लोग पसंद कर रहे हैं और खरीद रहे हैं। इससे एक तो हमें घर पर बैठे-बैठे रोजगार मिला है दूसरा महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। कलासो देवी का कहना है कि हम पढ़ी-लिखी महिलाएं नहीं है जिससे हम किसी अन्य कार्य को कर सके। ऐसे में लक्ष्मीबाई महिला मंडल की महिलाओं द्वारा इस कार्य को शुरू कर हमें भी रोजगार देने में एक अच्छी पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल की प्रधान अनीता ठाकुर ने कहा कि जब से मंडल द्वारा यह कार्य शुरू किया गया है। तब से इस मंडल की एक अलग पहचान भी बनी है और मंडल द्वारा बनाई जा रही हर वस्तु की बाजार में अच्छी डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed