Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The winning team at the block level will receive a prize of 51,000 rupees.

Una News: ब्लॉक स्तर पर विजेता टीम को मिलेगा 51 हजार रुपये का पुरस्कार

Thu, 12 Nov 2026 11:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:15 AM IST
विज्ञापन
The winning team at the block level will receive a prize of 51,000 rupees.
ऊना। प्रदेश में युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान 2026 आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक आठ खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान हासिल करने वाली टीमों को लाखों रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। ब्लॉक स्तर पर विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, टग ऑफ वॉर, हॉकी और कुश्ती प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए 15 नवंबर 2026 तक पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार राशि के तहत ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार, द्वितीय को 41 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला स्तर पर विजेता टीम को दो लाख, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को डेढ़ लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपये मिलेंगे।
वहीं, राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 31 लाख, द्वितीय को 15 लाख और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 10 लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का आयोजन धर्मशाला स्टेडियम में प्रस्तावित है। पहले इसके लिए 20 नवंबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। आयोजन की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। फिलहाल विभाग ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारियों में जुटा है।

जिला युवा संयोजक दीपक जसवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर नशे के खिलाफ जागरूक करना है। विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को निर्धारित पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed