फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The way is clear for the construction of PHC building in Marwari, the railway has given its consent.

Una News: मरवाड़ी में पीएचसी भवन निर्माण का रास्ता साफ, रेलवे ने दी सहमति

Thu, 19 Feb 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for the construction of PHC building in Marwari, the railway has given its consent.
पीएचसी भवन के भूमि चयन प्रकिया में पहुचे प्रशाशनिक अधिकारी।स्रोत आयोजक
एसडीएम ने किया स्थल का निरीक्षण, पांच कनाल भूमि में बनेगा मरवाड़ी पीएचसी का भवन
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी





दौलतपुर चौक (ऊना)। मरवाड़ी में पीएचसी के निर्माण में लंबे समय से आ रही अड़चन अब दूर हो गई है। मंगलवार को उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) गगरेट सौमिल गौतम ने संबंधित अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग की सहमति मिलने के बाद अब स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। एसडीएम गौतम ने बताया कि मरवाड़ी में पुराने भवन के पास पांच कनाल भूमि पीएचसी भवन निर्माण के लिए चयनित की गई है। भूमि तक पहुंच की समस्या के कारण निर्माण में देरी हो रही थी, जिसे अब रेलवे विभाग द्वारा रास्ता देने की सहमति मिलने के बाद सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण में तहसीलदार कुलताज सिंह, कानूनगो जय गोपाल, पटवारी सुरिंदर कुमार, रेलवे विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय स्तर पर पूर्व बीडीसी सदस्य संजय कुमार, पूर्व प्रधान प्रधान सिंह, पूर्व प्रधान कृष्ण राणा, उपप्रधान अमित कुमार शर्मा, सूबेदार सरूप सिंह और राज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सुझाव लिए और भरोसा दिलाया कि पीएचसी भवन निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन का आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि पीएचसी के निर्माण से मरवाड़ी और आसपास के गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। तहसीलदार कुलताज सिंह ने बताया कि चयनित पांच कनाल भूमि स्वास्थ्य विभाग के नाम इंतकाल कर दी गई है। रास्ते की समस्या के कारण प्रक्रिया में देरी हुई थी, लेकिन रेलवे की सहमति मिलने के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed