फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The wall of the cattle shed collapsed in Kashyari village, the animals narrowly escaped

Una News: कशयारी गांव में पशुशाला की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे पशु

Mon, 07 Jul 2025 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The wall of the cattle shed collapsed in Kashyari village, the animals narrowly escaped
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत पंचायत बड़ूही के कशयारी गांव में भारी बारिश से प्रीतम चंद सरपाल की पशुशाला की एक दीवार गिर गई। हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ है। जिस समय यह हादसा हुआ, प्रीतम चंद, सुभाष रामस्वरूप और राहुल सरपाल मकान के बरामदे में बैठे हुए थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी जो मकान की दीवार से टकराने जैसी प्रतीत हुई। परिवार के लोग घबरा गए और जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो पाया कि पशुशाला की दीवार भरभरा कर गिर गई है। हादसे के बाद पशुशाला की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है और मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मौके का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed