{"_id":"6a495a812d46f0add90e97cb","slug":"the-vendor-market-has-not-become-operational-despite-the-administrations-directives-una-news-c-93-1-ssml1047-197380-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रशासन के निर्देशों के बावजूद वेंडर मार्केट नहीं हुई आबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रशासन के निर्देशों के बावजूद वेंडर मार्केट नहीं हुई आबाद
Sun, 05 Jul 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर में रेहड़ी-फड़ी कारोबार को व्यवस्थित करने के लिए स्थापित की गई वेंडर मार्केट अब भी पूरी तरह आबाद नहीं हो पाई है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर वेंडर मार्केट में रेहड़ी-फड़ी संचालकों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए लेकिन महीनों बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। दूसरी ओर वेंडर मार्केट में दुकान लेने के इच्छुक रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने प्रशासन और नगर निगम के प्रति नाराजगी जताई है।
रेहड़ी संचालकों का कहना है कि उन्हें वेंडर मार्केट में शिफ्ट करने के पहले प्रशासन ने शहर में एनएच किनारे वाली जगह को नो वेंडिग जोन घोषित किया है। इसके बाद एनएच किनारे से रेहड़ी-फड़ी को हटाया गया। यह सख्ती कुछ दिन तक लागू होने के बाद अब दोबारा व्यवस्था उसी प्रकार से चल रही है। ऐसे में रेहड़ी-फड़ी में शिफ्ट हुए संचालकों में रोष है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड, कॉलेज रोड, रेड लाइट चौक, एमसी पार्क क्षेत्र सहित कई स्थानों पर शाम होते ही रेहड़ी-फड़ी लगना शुरू हो जाती है। इस पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में वेंडर मार्केट पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
शहर में रेहड़ी-फड़ी को लेकर वेंडर मार्केट स्थापित तो की गई है लेकिन ग्राहक पहुंचते ही नहीं हैं। शहर में जगह जगह रेहड़ी-फड़ी लगने के कारण कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
-धर्म सिंह, प्रधान, रेहड़ी फड़ी यूनियन ऊना
शहर में नो वेंडिंग जोन की व्यवस्था लागू होने के बाद भी जगह-जगह रेहड़ी-फड़ी लग रही है। इस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
-मोहन सिंह, रेहड़ी-फड़ी संचालक
शहर में एनएच किनारे के क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। ऐसे में प्रतिबंधित क्षेत्रों में रेहड़ी-फड़ी लगाने पर पाबंदी है। इस पर पुलिस व नगर निगम की टीम के साथ मिलकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
-सचिन हिरेमठ, पुलिस अधीक्षक ऊना