{"_id":"6735fb0e88d1325c9e0e528c","slug":"the-students-celebrated-with-ghoomar-dance-nati-and-bhangra-una-news-c-93-1-ssml1048-138311-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: घूमर नृत्य, नाटी और भंगड़ा से छात्राओं ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: घूमर नृत्य, नाटी और भंगड़ा से छात्राओं ने बांधा समां
विज्ञापन
सलोह बेरी के होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित, दिए उपहार
सलोह बेरी स्कूल के वार्षिक समारोह में पहुंचे विधायक राकेश कालिया
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह बेरी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में गगरेट विस क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने की। प्रधानाचार्य संजीव कुमार और स्टाफ ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम एवं मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन से हुई। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करके पढ़ाई, खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में स्कूल की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान होनहार विद्यार्थियों पर पुरस्कार बरसे। विद्यार्थियों ने घूमर नृत्य में मन्नत एंड फ्रेंड्स नाटी, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा सभी मनुष्यों का सबसे पहला और सबसे आवश्यक अधिकार है। बिना शिक्षा के हम अधूरे हैं। कहा कि हमारा जीवन बेकार है, शिक्षा हमें अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्य की शानदार प्रस्तुति पर विद्यार्थियों को 5000 रुपये, स्कूल स्टाफ की कमी को पूरा किए जाने की घोषणा की।
इन्हें मिला सम्मान
विद्यालय का नाम पढाई, खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में रोशन करने पर मनीषा, अजय, गुरजाप, आशीष, निर्विता, पंकज, चिराग, नैतिक, हर्ष, कार्तिक, बबीता, आरती, सुनिधी, प्रियंका, रोहन, राहुल, सेजल, अंश, स्पर्श, रिया, स्पर्श, करण, मोहित, अर्पित, हर्ष, अभिनव, शुभम, हर्ष, संचित, राघव, नैतिक, अखिल, करण, राधिका, राखी, सिमरन, रिया, काजल, मन्नत चौहान, राहुल, पंकज, बबीता कुमारी, अंकित, राहुल, साक्षी, तन्वी, मन्नत, सोनाली, रिद्धिमा, तन्वी, पलक, रुहानिका, पायल, आरुषि, समर ठाकुर, मानवी, अरवजीत सिंह, पलक, आयुष, मनीष कुमार, प्रणव कपूर, कनक,पंकज, दिवाकर, तन्वी, अनिकेत, कशिश, रिद्धिमा, बबीता, मन्नत चौहान, राखी, राधिका, काजल, रिया, नंदिनी, कनक, वंशिका, अनमोल, शुभम, तन्वी, हर्षवर्धन, कृतिका, सिमरन को सम्मानित किया गया।