फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The state government is engaged in public service with the spirit of Karmayoga of Geeta: Chief Minister

गीता के कर्मयोग की भावना से जनसेवा में जुटी है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री

Sat, 07 Feb 2026 01:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
The state government is engaged in public service with the spirit of Karmayoga of Geeta: Chief Minister
राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को राष्ट्रीय संत बाबा  - फोटो : credit
मुख्यमंत्री ने राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के धार्मिक उत्सव में लिया भाग
विज्ञापन




जनता और भगवान के आशीर्वाद से जारी रहेगी हिमाचल के हक की लड़ाई



संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सुबह ऊना के कोटला कलां स्थित राधाकृष्ण मंदिर में वार्षिक धार्मिक महासम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका तथा संत बाबा बाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में कर्म करने और फल की चिंता न करने का जो संदेश दिया गया है, उसी कर्मयोग की भावना से प्रदेश सरकार जनकल्याण के कार्यों में निरंतर जुटी हुई है। राज्य सरकार महिलाओं, आमजन और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए संवेदनशील, समावेशी और मानवीय दृष्टिकोण के साथ योजनाओं को लागू कर रही है।



मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों के लिए माता-पिता की भूमिका निभा रही है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने प्रदेश के 6000 निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का कानूनी दर्जा प्रदान किया है। प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी विद्यार्थी केवल आर्थिक अभाव के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना शुरू की गई है, जिसके तहत 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा।
विज्ञापन




कहा कि वे दूसरी बार राधाकृष्ण मंदिर आए हैं और यहां से उन्हें सदैव आध्यात्मिक ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिमाचल के हक की लड़ाई वे जनता के सहयोग और भगवान के आशीर्वाद से निरंतर लड़ते रहेंगे। इस अवसर पर बाबा बाल ने मुख्यमंत्री को शुभ आशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवान की कृपा से मुख्यमंत्री पूरे हिमाचल का भला कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का परिवार धार्मिक संस्कारों से युक्त है और वे प्रदेश की जनता के लिए निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया, विवेक शर्मा, सुदर्शन सिंह बबलू, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, महाधिवक्ता अनूप रत्न, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, एससी आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed