{"_id":"6a16ee2efb7466efb508f503","slug":"the-second-phase-of-elections-in-83-panchayats-of-the-district-is-underway-today-and-preparations-are-complete-una-news-c-93-1-una1002-193089-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिले की 83 पंचायतों में दूसरे चरण का चुनाव आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिले की 83 पंचायतों में दूसरे चरण का चुनाव आज, तैयारियां पूरी
Thu, 28 May 2026 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 28 May 2026 06:43 AM IST
विज्ञापन
ऊना। ऊना जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के तहत 28 मई को पांचों उपमंडलों की 83 ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। इनमें विकास खंड अंब की 19, बंगाणा की 16, गगरेट की 14, ऊना की 18 तथा हरोली की 16 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने चुनावी प्रक्रिया के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील पंचायतों में निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी के लिए वेबकास्टिंग व्यवस्था की गई है। दूसरे चरण में 37 पंचायतों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। तीनों चरणों में कुल 106 पंचायतों में वेबकास्टिंग व्यवस्था के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
इन पंचायतों में होंगे आज चुनाव
उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत धर्मशाला महंता खास, बधमाणा, नारी चिंतपूर्णी, डूहल बंगवाला, भगड़ा, अम्ब टिल्ला, चुरूडू, पोलियां पुरोहितां, घेवट बेहड़, कुठियाड़ी, दिलवां, राजपुर जस्वां, त्याई, कलरूही, बेहड़ जस्वां, मुबारिकपुर, भैरा, टकारला और कुठेड़ा खैरला में मतदान होंगे।
................
उपमंडल बंगाणा में ग्राम पंचायत धुंदला, मलांगड़, अरलू खास, करमाली, ढियुंगली, थानाकलां, घुघन ककराना, दोबड़, प्रोइयां कलां, बुधान, बैरियां, बोहरू, मोमन्यार, बौल, रायपुर और सोहारी में मतदान होगा।
विज्ञापन
................
उपमंडल गगरेट में ब्रह्मपुर, बढे़ड़ा राजपूतां, रामनगर, गणु मंदवाड़ा, डंगोह खुर्द, लोहरली, टटेहड़ा, गगरेट अपर, मवा कोहलां, चतेहड़, रायुपर, संघनेई, डंगोह खास और नकड़ोह पंचायतों में मतदान होगा।
................
उपमंडल ऊना में देहलां लोअर, भटोली, नारी, मजारा, बहडाला लोअर, झुडोवाल, बसोली, बदोली, बड़साला, धमांदरी, मदनपुर, कुरियाला, मैहतपुर, भडोलियां कलां, मलूकपुर, अपर बहड़ाला, बडैहर और डठवाड़ा पंचायतों का मतदान करवाया जाएगा।
................
हरोली उपमंडल में ग्राम पंचायत लोअर पंजावर, खड्ड, ईसुपर टांडा, भदसाली, भदसाली हार, धर्मपुर, बालीवाल, हरोली, लोअर ललड़ी, नंगल खुर्द, सिंगा, गोंदपुर जयचंद, दुलैहड़, मल्लूवाल, कुठारबीत और हलेड़ा बिलना में मतदान करवाया जाएगा।