फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Sandeep-Sparsh duo won the badminton title.

Una News: संदीप-स्पर्श की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन खिताब

Mon, 05 Oct 2026 03:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 05 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
The Sandeep-Sparsh duo won the badminton title.
अंब (ऊना)। एवरग्रीन स्मैशर्स की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। फाइनल में संदीप शर्मा और स्पर्श शर्मा की जोड़ी ने नरेश कौशल और राहुल मनकोटिया की जोड़ी को 21-11 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

बशीर मोहम्मद और कार्तिक सौंखला की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोजकों ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने विजेता संदीप और स्पर्श को ट्रॉफी व गोल्ड मेडल, उपविजेता नरेश और राहुल को सिल्वर मेडल और तीसरे स्थान पर रहे बशीर और कार्तिक को ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पारस अग्रवाल ने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा हैं। नियमित खेलों से शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है। खेल युवाओं को चिट्टे जैसे खतरनाक नशे और अन्य बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।

अधिवक्ता कार्तिक सौंखला ने कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। लोगों को दिनचर्या में खेलों के लिए समय निकालना चाहिए और नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग करना चाहिए। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों और आयोजकों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed