फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The sailing competition was the center of attraction.

Una News: नौकायन प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र

Tue, 23 Sep 2025 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
The sailing competition was the center of attraction.
थानाकलां (ऊना)। शुतुद्री वंदन सेलिंग अभियान के नौवें दिन दल ने मंडली, पुरोहियां, भाखड़ा और नकराना होते हुए लगभग 42 किलोमीटर का सफर तय कर ज्योरिपटन में नया पड़ाव डाला। इस दौरान अभियान दल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नकराना में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता रैली आयोजित की, जिसमें कैडेट्स ने ग्रामीणों को सामाजिक सरोकार से जोड़ा। अभियान दल ने जलाशय में फैले द्वीपों का भी अवलोकन किया, जिन्हें पर्यटन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन द्वीपों ने जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता को और निखारा। दिन का मुख्य आकर्षण नौकायन प्रतियोगिता रही, जिसमें तीनों नावों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इस प्रतियोगिता में सतलुज दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रावी और व्यास दल को पराजित किया। इसके अलावा अभियान दल ने यात्रा के दौरान कई स्थानों पर नौका घाटों की सफाई कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया, जिससे स्थानीय लोगों में जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed