फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The roads of Kutlahar will be rejuvenated with Rs 25 crore.

Una News: कुटलैहड़ की सड़कों का 25 करोड़ से होगा कायाकल्प

Mon, 04 May 2026 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 04 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The roads of Kutlahar will be rejuvenated with Rs 25 crore.
नारी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की निचली बेल्ट में ग्रामीण संपर्क मार्गों को मजबूत बनाने के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक कायाकल्प कार्य किया जा रहा है। बरसात के मौसम से पहले काम पूरा करने के लक्ष्य के साथ परियोजना युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन

इन सड़कों के सुधरने से क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। पिछली बरसात में मार्गों को भारी नुकसान पहुंचा था, जिसे ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग स्थायी समाधान पर काम कर रहा है। परियोजना के तहत सड़कों के दोनों ओर कंक्रीट के मजबूत डंगे लगाए जा रहे हैं, ताकि भूमि कटाव रोका जा सके। साथ ही वर्षा जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की जा रही है, जिससे बरसात में सड़कों को नुकसान न हो।
विज्ञापन

त्यूड़ी वाया बदौली से धमांदरी तक करीब नौ किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा किया जा चुका है। सड़क का बेस सीमेंट कंक्रीट से तैयार कर उस पर डामर की परत बिछाई गई है। वहीं, धमांदरी से अंबेहड़ा तक आठ किलोमीटर लंबे लिंक मार्ग पर भी इसी तकनीक से कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा छोटी पुलियों की मरम्मत, टूट-फूट सड़कों की मजबूती और यातायात सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक 17 किलोमीटर लंबे मार्गों पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जबकि शेष कार्य तेजी से जारी है।

उधर, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्यों को गति दी जा रही है और प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं लागू की जा रही हैं।

पिछली बरसात से सबक लेते हुए इस बार निर्माण कार्य में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और प्रयास है कि सभी कार्य समय रहते पूरे कर लिए जाएं। अभिनंदन कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed