फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The road leading to the person's house in Makraid was closed

Una News: मकरैड़ में व्यक्ति के घर को जाने वाला रास्ता किया बंद

Fri, 11 Apr 2025 08:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
The road leading to the person's house in Makraid was closed
पंचायत को लिखित शिकायत सौंप कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गांव मकरैड़ में एक व्यक्ति के घर को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। इससे परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में शिकायतकर्ता रोशन लाल पुत्र इंद्र सिंह ने प्रशासन और स्थानीय पंचायत को लिखित तौर पर शिकायत सौंप कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि उनके घर पहुंचने के लिए एक मात्र यही रास्ता है। वह भी बंद कर दिया गया है। यह रास्ता दो साल पूर्व पंचायत के माध्यम से आमजन के लिए निकाला गया था और तमाम लोगों की सर्व सहमति भी बनी थी। इसके बावजूद दो साल के बाद यह रास्ता बंद कर दिया है। रोशन लाल का कहना है कि उनकी पत्नी रोगग्रस्त है और ऐसे में उसे लाने और ले जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करके उन्हें न्याय दिलाया जाए। कहा कि जिन लोगों ने यह रास्ता बंद किया है वह उन्हें मारने तक की धमकी दे रहे हैं। उधर, ग्राम पंचायत प्रधान गुरनाम सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है ।जल्द ही क्षेत्र का दौरा करके बंद किए गए मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा और इस तरह की गतिविधि में संलिप्त लोगों के खिलाफ पंचायती राज एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed