फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The road leading to Chintapurni Hospital has turned into a pond

Una News: चिंतपूर्णी अस्पताल तक पहुंचने का रास्ता तालाब में तबदील

Thu, 04 Sep 2025 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The road leading to Chintapurni Hospital has turned into a pond
नागरिक अस्पताल चिंतपूर्णी को जाने वाले रास्ते में खडा़ पानी।संवाद
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी अस्पताल तक पहुंचने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर इतना पानी भर गया है कि यह तालाब में तबदील हो गई है।
विज्ञापन

इस पर पैदल चलना भी खतरनाक साबित हो रहा है, वहीं दोपहिया वाहन पानी में फिसलने से बार-बार हादसों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे हालात में मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल ही नहीं, बल्कि जान जोखिम में डालने जैसा हो गया। स्थानीय लोग सड़क की खस्ता हालत से बेहद परेशान हैं। उन्होंने इसकी शिकायत डीसी, स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक तक की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

यह सड़क न केवल अस्पताल पहुंचने का मुख्य मार्ग है, बल्कि आसपास के गांवों और स्कूलों के लिए भी अहम संपर्क मार्ग है। यदि इसे शीघ्र दुरुस्त नहीं किया गया तो गंभीर दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा का खतरा और बढ़ जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में जमीनी विवाद भी एक बड़ी अड़चन है, जिसे तत्काल दूर किया जाना चाहिए। प्रशासन से अपेक्षा है कि इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि मरीज समय पर अस्पताल पहुंच सकें और आम जनता सुरक्षित यात्रा कर सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed