फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The queues of devotees shortened in Maa Chintpurni

मां चिंतपूर्णी में छोटी हुई श्रद्धालुओं की कतारें

Wed, 11 Aug 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The queues of devotees shortened in Maa Chintpurni
चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही। पहले दिन सोमवार को 9200 श्रद्धालुओं ने मां के दर हाजिरी लगाई। वहीं, दूसरे दिन मेले में दोपहर डेढ़ बजे तक 4500 श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। मंदिर में कतारें लंबी नहीं लग रही हैं और श्रद्धालु महज दस मिनट में दर्शन कर वापस लौट रहे हैं। जबकि पहले दर्शन के लिए घंटों तक श्रद्धालु कतारबद्ध रहते थे। श्रावण अष्टमी मेले में कोरोना बीमारी को ध्यान में रखते हुए बंदिशें लगाई गई हैं और कोविड नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

पंजाब हिमाचल बॉर्डर पर बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीन की डबल डोज प्रमाणपत्र एंट्री नहीं दी जा रही है। इस कारण अभी तक चिंतपूर्णी में उम्मीद के मुताबिक भीड़ देखने को नहीं मिली है। हालांकि बॉर्डर पर श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बिना रिपोर्ट के वापस लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को तीनों जगह लगाए गए दर्शन पर्ची काउंटर पूरी तरह से खाली नजर आए। इस मेले को लेकर दुकानदारों को काफी ज्यादा आस थी कि उनका व्यापार चलेगा, लेकिन श्रद्धालुओं के बेहद कम संख्या में पहुंचने पर कारोबार मंदा है। वहीं, अब व्यापारी वर्ग समेेत अन्य की नजरें कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं कि सरकार मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री को लेकर ढील देती या है फिर सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, मां चिंतपूर्णी में चल रहा सावन अष्टमी का मेला पहले दो दिन में कम श्रद्धालुओं की संख्या के कारण खाली नजर आ रहा। वहीं, पुलिस बल श्रावण अष्टमी मेले को लेकर चौकस है और निगरानी रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed